Maharajganj Times

बहराइच में दंगों को लेकर जिले में डीएम और एसपी ने किया पैदल मार्च, लोगों को सुरक्षा का कराया एहसास

Maharajganj
Friday, 18 Oct, 2024
0
1309

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- बीते दिनों बहराइच में दंगों को लेकर शुरुवार को जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को  भिटौली और श्यामदेउरवा थानांतर्गत विभिन्न जगहों का स्थलीय निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित थानाध्यक्षों से शांति व्यवस्था की जानकारी ली। थानाध्यक्षों द्वारा अवगत कराया गया कि सभी जगह स्थिति शांतिपूर्ण है और कहीं कोई समस्या नहीं है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने सम्बन्धित थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा आगामी त्योहारो को लेकर गांवों और प्रमुख मुहल्लों में दोनो समुदायों के साथ शांति समिति की बैठक कर लोगों को शांति व्यस्था बनाए रखने का निर्देश दें। दोनों अधिकारियों ने परतावल में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।